आर्मी डे के मौके पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पर इतिहास रच दिया है। भारतीय सेना ने राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'खादी' से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया है। खादी से बना यह तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है और इसका वजन करीब 1400 किलोग्राम है। इस झंडे को खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है। 

भारत-पाकिस्तान सीमा पर दुनिया में खादी से बने सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को प्रमुखता से लगाया गया है। यह झंडा कई किलोमीटर दूर से ही स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आर्मी डे के दिन भारतीय सेना की वीरता औ देश के लिए सेना की कुर्बानी को याद किया जाता है। जैसलमेर में लगाया यह झंडा सेना के मनोबल को और बढ़ाएगा। 
 

इस झंडे को 70 कारीगरों ने मिलकर 49 दिनों में तैयार किया है। झंडे को बनाने के लिए 4500 मीटर हाथ से काते और हाथ से बुने खादी के सूती ध्वजपट का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर लेह में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया था।