पटना । बिहार में ठंड का असर धीरे धीरे खतम हो रहा है। रात को ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन दिन में अच्छी धूप होने से अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा है। राज्य के वातावरण में पछुआ का प्रवाह जारी है। इसे अगले तीन दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वर्तमान में प्रदेश का आकाश पूरी तरह से साफ है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। सुबह-शाम थोड़ी ठंड रह रही है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

रात में सावधान रहना जरूरी

मौसम विज्ञानियों का कहना है रात में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अधिक देर तक खुले में रहना ठीक नहीं है। शनिवार को गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, वहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।