मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान हर साल लालबाग के राजा के रूप में भगवान गणेश की विशाल व सुंदर प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी भव्य प्रतिमा विराजित की गई है। 'लालबाग के राजा' दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।बुधवार से देश में गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। बीते दो सालों में कोरोना महामारी के चलते इस उत्सव के प्रति उत्साह कम नजर आया, लेकिन इस बार यह बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'लालबागचा राजा' की प्रतिमा विराजित कर दी गई है। सोमवार रात प्रतिमा का अनावरण किया गया।इनके दर्शन के लिए महाराष्ट्र के कई शीर्ष नेता व अभिनेता पहुंचते हैं। प्रतिमा की पूजा अर्चना और उत्सव की धूम बुधवार से शुरू हो  जाएगी। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।