चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैंं। सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ  ग्रहण किया। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री  पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। 

राज्‍यपाल राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की  शपथ लेने वाले नेता पहले ही पहुंच गए थे। समारोह में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी  हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। 

नए मंत्रियों को थोड़ी ही देर में राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएगी। इस आडिटोरियम का हाल में ही राज्‍यपाल ने उद्घाटन किया था। समरोह में काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे हैं। समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवार के सदस्‍य भी पहुंचे हैं।