गाजियाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संगठन को विस्तार देने के लिए बुलंदशहर जिले में एक बैठक का आयोजन सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सतीश शर्मा के निवास पर 10 जून को किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने ऋषिपाल शर्मा सुरजावली वालों को मंडल संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सुमित भारद्वाज को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की यूथ विंग का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

 पहासू निवासी भूपेंद्र गॉड को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद और जहांगीराबाद के मनोज शास्त्री को प्रदेश सचिव बनाया गया। पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे भगवान त्रिवेदी को कार्यकारी अध्यक्ष मेरठ मंडल बनाया गया। नेत्रपाल शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य वअखिलेश गॉड को भी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव परमानंद शर्मा जिला गौतम बुद्ध नगर, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, दादरी के अध्यक्ष मांगेराम शर्मा और एकल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा व पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। 22 व 23 जून को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रेणुका जी तीर्थ स्थल पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। उसमें उपस्थित होने के लिए भी सभी लोगों से कहा गया है। इसमें संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, यह चर्चा होगी साथ ही है, कुछ प्रस्ताव जो सरकार के सामने रखने हैं, उन प्रस्ताव पर चर्चा के बाद वह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए जाएंगे।