गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन पर समाजवादियों का संकल्प , समाजवादी संकल्पना को देश भर में प्रसारित किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अठारहवी लोकसभा में बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। यह बात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कही। उनकी अध्यक्षता में एक बैठक ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जीटी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित की गई।बैठक समाजवादी पार्टी महिला सभा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूर्धन्य लेखक पर्यावरणविद कालीचरण चौधरी रहे ।आयोजन  कमलेश चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा जनपद गाजियाबाद, संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला सभा संजू शर्मा ने किया ।जिला उपाध्यक्ष महिला सभा अनीता सिंह, शीतल यादव ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव को बुके भेंटकर 18वीं लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की भारी सफलता के लिए बधाई दी गई और प्रस्ताव पारित कर अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, यशस्वी नेतृत्व की सराहना की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 43 सीटों पर विजय दिलाकर, भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को उत्तर प्रदेश में चकनाचूर कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचार को जन-जन में प्रचारित और प्रसारित करवाकर समता, संपन्नता, स्वतन्त्रता, न्याय और बंधुता का वातावरण बनाया जाएगा। संविधान, आरक्षण, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देंगे, समतामूलक समावेशी समाज बनाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा, देश की अनेकता में एकता की संस्कृति की रक्षाकर विभाजनकारी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

महिला सभा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की उपाध्यक्ष राज देवी ने कहा कि गाजियाबाद में डॉली शर्मा को जनता का अपार जन समर्थन मिला, हम जनता के धन्यवाद के साथ जनपद गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र यादव , महिला सभा सहित सभी समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद के प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का जिन्होंने एकजुट हो डॉली शर्मा को अपार जन समर्थन दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में पूरी ताकत लगा दी, उन सबका धन्यवाद करती हूं। डॉली शर्मा को गाजियाबाद लोकसभा में 5 लाख 16 हजार 699 मत मिलना समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र सिंह, विजय भाटी एडवोकेट, संजू शर्मा, कमलेश चौधरी, अनीता सिंह, शीतल यादव, देवकर्ण सिंह चौहान, ओम प्रकाश , कृष्ण कान्त सिंह, अनिल मिश्र, ब्रह्म प्रकाश, हुकुम सिंह, फूल चंद वर्मा,  चंद्रबली मौर्य, राम यादव, सम्राट सिंह यादव, अमृतलाल चौरसिया, काली चरण, परमानंद यादव आदि शामिल रहे।