चंडीगढ़। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से बादलों की आंख मिचौली का खेल चल रहा है। हालांकि आज सुबह से आसमान में बादल छा नहीं है, बावजूद तेज धूप निकल हुई है। इससे हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 156 तक पहुंच गया। एक्यूआइ कई दिनों से 150 के पार चल रहा है।

चंडीगढ़ ही नहीं आसपास के शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। हरियाणा और पंजाब के शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। पटियाला का एक्यूआइ 235, लुधियाना का 187 और अमृतसर का 137 दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के शहरों का तो बूरा हाल है। रोहतक का एक्यूआइ 212, सोनीपत का 320 दर्ज किया गया। इसके अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली का एक्यूआइ 282, गाजियाबाद का 224, नोएडा का 342, फरीदाबाद का 276 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।