राजकोट | तीन साल पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता के साथ उसके पति और दो भांजों समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया| बाद में उसके साथ मारपीट भी की| पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू की है| जानकारी के मुताबिक राजकोट के तहसील पुलिस थाना क्षेत्र में रहनेवाली विवाहित महिला के डेढ़ साल की बेटी है| गत बुधवार को पति और उसके दोस्त तथा दो भांजों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद विवाहिता के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की| घटना के बारे में विवाहिता ने जूनागढ़ स्थिति अपनी माता को बताया| माता जूनागढ़ से राजकोट पहुंची और अपनी बेटी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया| जहां विवाहिता के प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंची होने का भी खुलासा हुआ है| पीड़ित विवाहिता की शिकायत के आधार पर राजकोट तहसील पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 376(डी),323,114 के समेत दफाओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है| पीडिता की माता ने बताया कि उसकी बेटी ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी| दो दिन पहले दामाद और उसके दो भांजों तथा उसके दोस्त ने मेरी बेटी का साथ दुष्कर्म किया| मुझे जब घटना के बारे में बेटी ने बताया तो मैं तुरंत जूनागढ़ से राजकोट आई और उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया है|