चंडीगढ़ | बच्चा कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बीएसएफ ने रात 9:45 बजे पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क कर बच्चे को मानवता के आधार पर वापस भेज दिया।सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है। बीएसएफ जवानों ने तीन साल के पाकिस्तानी बच्चे को उसके पिता को सौंप कर प्यार का पैगाम दिया है। इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स भी वहां मौजूद थे। बीएसएफ की बटालियन 182 को शुक्रवार शाम 7:15 बजे सूचना मिली कि लगभग तीन साल का एक पाकिस्तानी बच्चा गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया है। घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर की है। बच्चा कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बीएसएफ ने रात 9:45 बजे पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क कर बच्चे को मानवता के आधार पर वापस भेज दिया।