बिहार में पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घटना के अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

इंस्पेक्टर शंभु नाथ सिंह ने बताया कि "सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के मुताबिक, दो लोगों को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।"