झारखंड | की राजधानी रांची में सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर बांधगाड़ी में सुपेंद्र कुमार के घर में 15 फरवरी को दिन के 1.30 बजे आग लग गई थी। आगजनी में घर में रखे टीवी, कपड़े, घर व एलआईसी के कागजात के साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गए थे। जले हुआ सामान का मूल्य करीब एक लाख रुपए सुपेंद्र कुमार ने बताया था।

इस मामले में सुपेंद्र कुमार ने हनुमान नगर बूटी मोड़ निवासी अशोक कुमार के विरुद्ध सदर थाना में उनके घर में आग लगवाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि अशोक कुमार का उनसे जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। जिसका मामला कोर्ट में है।

अशोक कुमार जब तब बाहरी व्यक्तियों से जान से मारने की भी उन्हें धमकी दिलवाते रहते है। उन्हें घर खाली करने को लेकर जान से मारने की धमकी मिलती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।