बिहार। सोनो थाना क्षेत्र के अगहरा में पारिवारिक कलह में एक वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप बच्चे के पिता पर है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां सीमा देवी ने अपने बेटे आयुष कुमार(1) की हत्या का आरोप अपने पति विकास साह पर लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही विकास हमेशा उसे प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और विकास ने पत्नी सीमा देवी व बेटे आयुष के साथ मारपीट की। इस घटना में आयुष बुरी तरह घायल हो गया।आनन-फानन में उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। वहीं हत्यारोपी पिता फरार है।