झारखंड के चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। हादसे में घायल हुए जवान को उपचार के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झारखंड पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

11 जनवरी से जारी नक्‍सल विरोधी अभियान
गौरतलब है कि 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, और 205 बटालियन के साथ झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन 174 बटालियन, 193 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।