लुधियाना। पंजाब के सीएम भगवंत मान अब नए विवाद में घिर गए हैं। हिमाचल के मंडी जिले में बुधवार काे आम आदमी पार्टी के राेड शाे में भगवंत मान ने सरकारी हेलिकाप्टर का इस्तेमाल किया। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनके पीछे पंजाब सरकार का हेलिकाप्टर है। इसकाे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कल तक भगवंत मान कहते थे कि चरणजीत चन्नी हेलिकाप्टर से नहीं उतरते। वह हर जगह पंजाब सरकार के पैसे पर घूम रहे हैं। आज भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी प्रचार के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर पंजाब के पैसे का मिसयूज कर रहे हैं।