चंडीगढ़। में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। 22 फरवरी यानि मंगलवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जिस वजह से चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में 22 से 24 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते दिल्ली एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।

विभाग के अनुसार 22 फरवरी को वेस्टर्न हिमालय रेंज में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जिसका असर न केवल मैदानी इलाकों के बल्कि पहाड़ों पर भी होगा। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी नहीं होगी लेकिन इससे मैदानी इलाकों में तापमान नीचे जा सकता है। वहीं शहर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है।