मुंबई। भाजपा नेता संदीप म्हात्रे  को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई पुलिस  के डीसीपी सुरेश मेंगड़े के अनुसार संदीप म्हात्रे ने जो पोस्‍ट साझा की थी इससे दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। म्हात्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला शिवसेना  के कुछ समर्थकों की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

नवी मुंबई में कोपर खैरणे पुलिस ने संदीप म्हात्रे को गिरफ्तार किया है। संदीप म्हात्रे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। इस संबंध में शिवसैनिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने म्हात्रे के खिलाफ कार्रवाई की।