सूरत| शहर के सरथाणा क्षेत्र में 60 वर्षीय शख्स द्वारा 6 वर्षीय बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आई है| बच्ची के परिजन की शिकायत के आधार पर सरथाणा पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक सूरत के खोलवड क्षेत्र में रहनेवाला 60 वर्षीय मधु गोगदाणी शहर के सरथाणा के पासोदरा स्थित ओम टाउनशिप विभाग-2 में श्रीजी गाभा हाउस चलाता है| ओम टाउनशिप में रहनेवाली एक 6 वर्षीय बालिका जब अपने घर के निकट खेल रही थी, तब मधु गोगदाणी उसे अपने फ्लैट में ले गया| जहां बालिका को निर्वस्त्र कर उसके साथ मधु गोगदाणी ने शारीरिक छेड़छाड़ की| यह पहली बार नहीं था जब मधु गोगदाणी ने बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की थी| इससे पहले भी मधु गोगदाणी के बच्ची के साथ उसके कपड़े उतारकर छेड़छाड़ कर चुका है| बच्ची के माता-पिता को जब घटना के बारे में पता चला तो वह चौंक उठे और मधु गोगदाणी के खिलाफ सरथाणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर सरथाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|