बरेली । यूपी के बरेली में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने फर्जी कॉन्स्टेबल बनकर महिला पुलिसकर्मी से न सिर्फ ठगी की, बल्कि दिखावटी शादी भी की। फर्जी कॉन्स्टेबल ऐसा सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही नहीं बल्कि कई के साथ किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजन वर्मा लखीमपुर खीरी निवासी है। वहां लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोप है कि पुलिसकर्मी बनकर न सिर्फ कई महिला कॉन्स्टेबल को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला पुलिस कर्मियों को हवस का शिकार बनाने का साथ-साथ झांसे में लाखों रुपये भी ठगे है। लेकिन जल्द ही राजन की हकीकत उस महिला सिपाही के सामने खुल गई। वर्मा पुलिस में नहीं है, बल्कि आठवीं पास है।    
आरोपी राजन बरेली में तैनात एक महिला सिपाही के संपर्क में आया, तब खुद को एडीजी के यहां तैनात बताया। खुद को अविवाहित बताकर महिला सिपाही को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी महिला पुलिसकर्मी को लंबे समय तक शादी का झांसा देता रहा।
आरोपी ने महिला को इस तरह से अपने प्रेम जाल ने फांस रखा था कि महिला पुलिस कर्मी के नाम से लोन भी ले लिया। इतना ही नहीं 6.5 लाख का पर्सनल लोन लखनऊ में प्लॉट लेने के लिए कराया। इसके अलावा समय-समय पर पैसे भी लेता रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक महिला कॉन्स्टेबल के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया था, जिसके आधार पर वह पकड़ा गया है।   
आरोपी जिन महिला पुलिसकर्मियों को टारगेट करता था, उनका पूरा डाटा पुलिस की आधिकारी वेबसाइट से निकलाता था। उसमें सारी जानकारी रहती है कि महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग कहां है, अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर और जो पुलिस के साथ फोटो है, उन्हें भेजकर अपने झांसे में लेता था।
अभी तक आरोपी राजन ने अपने बयान में 8, 10 घटनाओं को कबूला है क्योंकि इसमें चार से पांच मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। मुरादाबाद में दो, लखीमपुर खीरी में, बरेली में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा और भी घटनाओं की छानबीन की जा रही है।  मुख्य रूप से ये महिला पुलिसकर्मियों को ही टारगेट करता था। उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड करने का कार्य करता था।