कुरुक्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पिकअप और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में उतर प्रदेश की एक महिला भी शामिल है। कुरुक्षेत्र के गांव मसाना के नजदीक एक पिकअप को  ट्रक ने  पीछे से टक्कर मार दी  इस हादसे में  तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात का है। 

बताया जा रहा है कि पंजाब से उत्तर प्रदेश जा रही पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें उत्तर प्रदेश की बरेली निवासी राजपति समेत दो की मौत हो गई, जबकि उसका पति सूरजपाल पुत्र विकास पुत्री गुड़िया गंभीर रूप से घायल हैं। वही एक अज्ञात व्यक्ति की मौत भी है। इसके अलावा 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में महिलाएं और बच्चे भी थे।