अमृतसर। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते-बिगड़ते संबंधों के बीच दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई का क्रम जारी है। भारत की विभिन्न जेलों से रिहा हुए 12 पाकिस्तानी कैदियों को गुरुवार को पाकिस्तान भेजा गया। इनमें छह मछुआरे और छह आम नागरिक शामिल हैं। छह पाकिस्तानी गुजरात की जेलों में, तीन अमृतसर, एक पश्चिम बंगाल और एक जम्मू की जेल में बंद था। अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा के रास्ते इन्हें पाकिस्तान रवाना किया गया है। पाक रेंजरों ने इन्हें रिसीव किया। अटारी सीमा पर पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल आफिसर अरुण माहल के अनुसार छह पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से बार्डर पार करने के मामले में पकड़े गए थे। इसके अलावा अन्य छह मछुआरे हैं। करीब सात साल की सजा भुगतने के बाद वे पाकिस्तान लौटे।