10 सेकेंड की ट्रिक से भरने लगेंगे खर्राटे
एजेंसी। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती और आप घंटों सोने के प्रयास में लगे रहते हैं तो केवल 10 सेकेंड की ट्रिक से आप खर्राटा भरने लगेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रिक पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों की नींद हराम हो चुकी है। करीब 30% लोग इंसोम्निया से जूझ रहे हैं। दावा किया गया है कि रातभर करवटें बदलने वाले लोगों को यह ट्रिक करने से गहरी नींद आ जाएगी। इसमें पैर के अंगूठे से आपको अपने दूसरे पैर के एक खास हिस्से जिसे नक्लस कहते हैं, पर दबाव डालना होता है। इससे मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है और लोग खर्राटे भरने लगते हैं। इंस्टाग्राम यूजर the.elizaraने इस वीडियो को शेयर किया, जो “Can’t Sleep? The 10-Second Toe Trick” टाइटल से लाखों व्यूज बटोर चुका है। इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।