मैनपुरी  शहर के भांवत चौराहा निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसका प्रेमी रिश्तेदार बनकर पहुंच गया। जानकारी पर महिला के ससुरालीजनों ने उसे पकड़ लिया। वहां हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच चल रही है।भांवत चौराहा निवासी महिला का एक शराब ठेका के सेल्समैन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की दोपहर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी को जानकारी हुई तो वह महिला से मिलने अस्पताल पहुंच गया। अंजान व्यक्ति को देख ससुरालीजनों को शक हुआ तो महिला से पूछा, उसने रिश्तेदार बताया। शक होने पर सख्ती बरती तो पता चला कि युवक महिला का प्रेमी है। इसके बाद ससुरालीजन उसे पकड़ कर कोतवाली ले जाने लगे तो वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। प्रेमी, महिला व उसके परिवारीजन से बातचीत कर जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रेमी व महिला से पूछताछ कर रही है।