नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ऑफिस के बाहर कई पोस्टर लगाए गए हैं।

AICC के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को मोहब्बत का रखवाला बताया है तो किसी ने उन्हें भारत का तपस्वी पंडित बताया है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने नई दिल्ली में 5 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की भी योजना बनाई है।

कांग्रेस के कई नेताओं ने भी अपने नेता को बधाई दी। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट किया, "हर समय के सबसे साहसी और निडर नेता, प्यार की राजनीति के सच्चे ब्रांड एंबेसडर, यंग इंडिया की प्रेरणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"