दिल्ली। ​पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। ऐसे में प्यूरी फायर की मांग बढ़ गई है। बाजार में इस समय महंगे प्यूरीफायर उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 15 से लेकर 25 हजार तक है, लेकिन दिल्ली के रहने वाले रवि कौ​शिक के स्टार्टअप ने एसी में ही प्यूरीफायर लगा दिया है, जो बेहद सस्ता है। 
रवि एयरोसोल वैज्ञानिक हैं। उन्होंने IITबॉम्बे, IITकानपुर, IISc बंगलुरु और कई नेशनल लैब्स के विशेषज्ञों के साथ काम किया है। उनकी माने तो मैंने लगभग हर एयर प्यूरिफिकेशन तकनीक पर काम किया है। मैंने अभी जो विकास किया है, उसका लक्ष्य हर किसी को साफ हवा सुलभ और सस्ती उपलब्ध कराना है। इसके लिए उन्होंने अर्थ की शुरुआत की और सस्ते एयर प्यूरीफाइ पर काम शुरू किया। 

2020 से शुरू हुई यात्रा
बतौर रवि अर्थ रिसर्च प्राइवेट लिमिडेट की शुरुआत 2020 में हुई। FiltRIXटेक्नोलॉजी से आपका एसी ठंडी और साफ हवा देगा। उनका कहना है कि भारत के शहरों में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन चुका है, लेकिन हर कोई महंगा एयर प्यूरिफायर खरीद नहीं सकता। ऐसे में अगर प्रतिदिन घरों में चलने वाला एसी की हवा को भी साफ करे तो कैसा रहेगा। यही सोचकर उन्होंने यह तकनीक वि​कसित की। रवि की मानें तो लोग 20 हजार रुपये खर्च करते हैं और प्यूरिफायर बस कोने में रखा रहता है। तभी उन्होंने सोचा क्यों न AC में ही प्यूरिफिकेशन को जोड़ा जाए, क्योंकि AC तो हर दिन इस्तेमाल होता है। 2023 में अर्थ ने अपना प्रोडक्ट FiltRIX लॉन्च किया। यह एक साधारण अटैचमेंट है जो किसी भी एसी—स्प्लिट, विंडो या कमर्शियल को हाई-इफिशिएंसी एयर प्यूरिफायर में बदल देता है। FiltRIXमें तीन परतों वाली फिल्टर टेक्नोलॉजी है। रवि कहते हैं कि हमारे 3D फिल्टर इंसानों के फेफड़ों से प्रेरित हैं। इनमें बड़ी सतह होती है जो ज्यादा धूल पकड़ती है और सिर्फ 1-2 घंटे में 90% तक शुद्ध हवा देती है। इन फिल्टर्स को IIT बॉम्बे, IITदिल्ली, IITकानपुर और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफि​​शिएंसी जैसी लैब्स ने टेस्ट और सर्टिफाई किया है।इसे यूजूर खुद इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए किसी तकनीशियन की जरूरत नहीं होती। देश में 60,000 से ज़्यादा रिटेल यूज़र्स इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ACप्यूरिफायर की कीमत लगभग 2500 रुपये हैं।  इसके रिप्लेसमेंट फिल्टर (8-12 महीने बाद बदलना होता है) की कीमत 1200 रुपये है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को वेबसाइट के अलावा Amazon, Tata 1mg, Flipkart जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचती है। कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट एयर क्वालिटी मॉनिटर है। जिसकी कीमत 500 से  पांच हजार रुपये तक है। रवि कहते हैं, हमने सब कुछ सस्ता और आसान बना रखा है। इसके लिए किसी सर्विस की जरूरत नहीं, यूजर खुद इंस्टॉल और रिप्लेस कर सकते हैं। 15 लोगों की टीम दिल्ली में काम करती है। कंपनी का असेंबली यूनिट और वेयरहाउस भी है। एयर प्यूरिफायर इन-हाउस बनाए जाते हैं, जबकि एयर क्वालिटी मॉनिटर स्पेशलाइज्ड वेंडर्स से मंगाए जाते हैं।