- मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा, दुकान आवंटन के साथ वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए भी परिवार प्रयासरत

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई सहायता राशि हरीश राणा के परिजनों को मिल गई। इसके साथ ही दुकान आवंटित कराने सहित आयुष्मान कार्ड बनाने और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए भी परिवार प्रयासरत है।मंगलवार को अमर उजाला प्रतिनिधि ने परिवार से मुलाकात की। इस दौरान हरीश राणा के पिता अशोक राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता की घोषणा राशि हमें कुछ दिनों पहले मिल गई। इसके साथ ही जल्द ही आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ परिवार की आजीविका के लिए दुकान आवंटित करने का वादा किया था। इस संबंध में अशोक राणा जल्द ही जिलाधिकारी से मिलेंगे। वह कहते हैं कि जल्द ही सभी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी कागजात जमा किए जाएंगे। हरीश राणा की मृत्यु के 40 दिन बाद वह कांगड़ा स्थित पालेटा गांव में धार्मिक कार्य पूर्ण करके हाल ही में लौटे हैं।
मौत के बाद नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी हरीश राणा की मौत के बाद कोई भी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, हालांकि अंतिम समय में सभी के सहयोग के लिए पिता ने सभी का आभार जताया।