प्लास्टिक का कचरा लाओ और मुफ्त खाना पाओ
एजेंसी। प्लास्टिक का कचरा लाओ और मुफ्त खाना पाओ, क्या आपने ऐसा कभी सुना है, लेकिन यह सच है। अपने देश में एक ऐसा रेस्तरां है, जहां लोगों को प्लास्टिक की बोतल देने पर मुफ्त में खाना दिया जाता है।
गार्बेज कैफे नाम का रेस्तरां छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में स्थित है। कचरा देने के बाद यहां नाश्ता और खाना मिलता है। यह पहल नगर निगम ने शुरू की है। जिसकी वजह सफाई अभियान से जुड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ में सफाई के मामले में इंदौर और अंबिकापुर शहर का नाम सबसे पहले आता है।
कैफे में आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता करवाया जाता है। नाश्ते में आलू चाप, इडली, समोसा, ब्रेड चाप आदि मिलता है। एक किलोग्राम प्लास्टिक देने पर लंच करवाया जाता है। लंच में 4 रोटी, 2 सब्जी, दाल, हाफ प्लेट चावल, सलाद, दही, अचार, पापड़ आदि खाने के लिए दिए जाते हैं। इसके अलावा यहां कम कीमत में भी खाना खाया जा सकता है।