ब्लड डोनेट करने पर एक प्लेट तंदूरी चिकन का इनाम
एजेंसी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन इस अनोखे वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में ब्लड डोनेट करने पर एक प्लेट तंदूरी किचन बतौर इनाम दिया जा रहा है। जिस पर लोग चटकारे ले रहे हैं।
आमतौर पर ब्लड डोनेट के बाद व्यक्ति को जूस या फ्रूट्स दिया जाता है, लेकिन इस कैंप में अनोखा ऑफर दिया जा रहा था। इस कैंप में एक यूनिट खून देने पर सर्टिफिकेट दिया जा रहा था। इस प्रमाण पत्र को दिखाने के बाद आपको एक प्लेट तंदूरी चिकन फ्री में मिल जाएगा। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने भी पहले कैंप में जाकर खून दिया और फिर एक तंदूरी चिकन लिया। शाकाहारी लोगों को इसके बदले एक प्लेट पनीर की सब्जी दी जा रही थी। इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं और चिकन बांटने वाले की तारीफ कर रहे हैं।