मतभेद दूर, 14 साल बाद होने जा रहा आरडब्ल्यूए फेडरेशन का चुनाव
गाजियाबाद। 14 साल बाद आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चुनाव जल्द ही होने जा रहे हैं। तिथि की घोषणा एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है। दो गुटों में बंटा यह फेडरेशन सभी मनमुटाव दूर कर एक साथ चुनाव लड़ेगा। दोनों गुटों को साथ आने में 14 साल का लंबा समय लग गया।
फेडरेशन के प्रथम संस्थापक महासचिव राजीव अग्रवाल का कहना है कि अब दो गुुटों के सभी मतभेद दूर हो चुके हैं। सबकी सहमति से चुनाव होने जा रहे हैं। जीएसटी अधिकारी राधामोहन को डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी नामित किया है। उनका कहना है कि कर्नल टीपीएस त्यागी (सेवानिवृत्त) ने अब अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया है। अब वह मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे।चुनाव में 15 पदों के लिए चुनाव होगा। अभी सिटी जोन और वसुंधरा जोन ही संकलित हैं। इसी के लिए चुनाव होंगे। इसके बाद अन्य चार जोन के पदाधिकारी चुने जाएंगे।
18 सालों से अध्यक्ष हैं कर्नल टीपीएस त्यागी हैं
इस फेडरेशन का गठन 2006 में हुआ था। पिछले 18 सालों से इसके अध्यक्ष कर्नल टीपीएस त्यागी (सेवानिवृत्त) हैं। इसका पहला चुनाव 2012 में हुआ, फिर 2016 में होना था, लेकिन मतभेदों के कारण नहीं हो सका। कुछ लोगों को अध्यक्ष पद को लेकर आपत्ति थी, इस कारण दो गुट हो गए। अब कर्नल टीपीएस त्यागी के इंकार के बाद दोनों गुटों के लोग साथ आ गए हैं। हालांकि कर्नल त्यागी का कहना है कि जो सभी मिलकर फैसला करेंगे, उन्हें वह मंजूर होगा। उन पर कई राष्ट्रीय संगठनों का भी दायित्व है, इसलिए और लोग आगे आएं। चह मुख्य मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।