- 24 घंटे बुकिंग हो चुकी है शुरू, आठ बजे के बाद नहीं आ रहे लोग

गाजियाबाद। नौकरीपेशा और व्यापारियों को राहत देने के लिए डाक विभाग की ओर से नवयुग स्थित प्रधान डाकघर कार्यालय में 24 घंटे पार्सल, स्पीड पोस्ट की बुकिंग सेवा शुरू की गई है, लेकिन इसमें रात को बुकिंग करने कोई नहीं आ रहा है। ऐसे में रात की सेवा बंद हो सकती है।

इस संबंध में मुख्य प्रधान डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका ने बताया कि दिन में 10 से 5 की बुकिंग तो कार्यालय में होती है। बाकी समय के लिए बाहर अलग से काउंटर खोला गया है। सुबह छह से तीन, दोपहर दो से 10 और रात 10 से सुबह छह बजे तक किसी न किसी की ड्यूटी रहती लेकिन आठ बजे के बाद बुकिंग करने कोई नहीं आ रहा है। पहलेे भी दिनभर में 500 से 600 तक बुकिंग हो जाती थी और अभी भी इतनी की बुकिंग हो रही है, बस शाम के समय अधिक लोग आ रहे हैं लेकिन रात में आने वालों की संख्या न के बराबर है। कई बार अधिकारी इसका निरीक्षण कर चुके हैं, इसकी रिपोर्ट भी ले चुके हैं। अभी यह ट्रायल ही चल रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो रात 10 से सुबह 6 बजे तक की शिफ्ट बंद हो सकती है। पांच से आठ बजे तक लोग करा रहे हैं।
रजिस्ट्री हुई बंद, केवल स्पीड पोस्ट होगा
डाकघर में अभी रजिस्ट्री बंद कर दी गई है। अब लोग केवल स्पीड पोस्ट कर सकते हैं। इसके चॉर्ज थोड़े ब़ढ़ा दिए गए हैं।

24 घंटे की यह सेवा नौकरीपेशा, व्यापारियों और प्रतिष्ठान मालिकों को सहूलियत देने के उद्देश्य से की गई है ताकि काम से फ्री होने के बाद वह रात में भी जरूरी पार्सल या स्पीड पोस्ट भेज सकें। अभी ठंड और कोहरा था, अब रात में बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।

विशाल पाठक, एसएसपी, डाकघर