पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी और मां ने आप नेता शंटी के समर्थन में गली-गली घूमकर वोट मांगे

दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और मां हरपाल कौर ने बुधवार को शाहदरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी के लिए गली-गली घूमकर वोट मांगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू ले रखी थी। उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने सीमापुरी के युवाओं और महिलाओं से आप पार्टी को वोट देने की अपील की । उनकी अपील का असर भी दिखा और स्थानीय मतदाता काफी उत्साहित नजर आए। शंटी ने भी सभी से वोट देने की अपील की। कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू को हाथ में लेकर प्रचार करते नजर आए। वैसे तो 5 फरवरी को वोटिंग के दिन ही मतदाताओं के जोश और निर्णय का पता चलेगा, लेकिन दिल्ली में चुनावी घमासान जोरों पर है। शाहदरा विधानसभा में सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल ने भी पूरा दमखम लगा रखा है। स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।