मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल के पक्ष में मांगे वोट, कहा सभी योजनाएं लागू रहेंगी

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शाहदरा विधानसभा प्रत्याशी संजय गोयल का चुनावी रथ निरंतर चल रहा है। बुधवार को गोयल ने छोटा बाजार जैन मंदिर, केसरी मोहल्ला, लोधी गेट से मुख्य सड़क तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया।
उनके समर्थन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तिकोना पार्क ज्वाला नगर क्षेत्र में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । केंद्रीय मंत्री द्वारा जनता को आश्वस्त किया गया कि भाजपा सरकार चल रही योजनाएं जारी रखेगी और उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त करके अधिक प्रभावी ढंग से अमल में लाया जाएगा। गरीब परिवार की महिलाओं को हर माह 2500 रुपए मिलेंगे, साथ ही साथ उनको 500 रुपए में रसोई सिलेंडर व होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त देंगे। बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन चालू होगी और देश का भविष्य छोटे-छोटे बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ केंद्रीयमंत्री द्वारा 1700 अनधिकृत कॉलोनी के निवासियों को पूर्ण मालिकाना हक दिलवाने का भी वादा किया।
उत्तरी पूर्वी लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने भी सीमापुरी क्षेत्र में रैली कर संजय गोयल के पक्ष में मतदान की अपील की। संजय बैठकों के माध्यम से भी अपने विजन को जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी प्रक्रिया में झिलमिल कॉलोनी में संवाद आयोजित किया गया, जिसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, झिलमिल पार्षद पंकज लूथरा, दिलशाद कॉलोनी पार्षद बहन प्रीति, आनंद विहार ,पार्षद मोनिका पंत, सूर्य नगर से पार्षद शशि खेमका मंडल, पूर्व महापौर निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूजा गोयल, संगीता शर्मा,हरिशंकर ढोलकिया, भूषण, लखन गौतम, राजेंद्र उपस्थिति रहे।